पुण्यतिथि पर वितरित हुए कम्बल, भीषण ठंड में गरीब, बुजुर्ग व बेसहारा जरूरतमंद को कम्बल वितरण करना पुनित कार्य है- प्रहलाद यादव
पुण्यतिथि पर वितरित हुए कम्बल, भीषण ठंड में गरीब, बुजुर्ग व बेसहारा जरूरतमंद को कम्बल वितरण करना पुनित कार्य है- प्रहलाद यादव
अमिट रेखा /राम अशीष तिवारी /खजनी /गोरखपुर
भीषण ठंड में गरीब, बुजुर्ग व बेसहारा की जरूरतों को कम्बल वितरण करना पुनित कार्य है उक्त बातें बुधवार को खजनी तहसील के रकौली गांव सभा के प्रहलाद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोरखपुर, प्रबंधक इंटरमीडिएट कॉलेज रामपुरवा खजनी ने अपने पैतृक आवास के प्रांगण में कंबल वितरण समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। इसमें समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान 300से उपर कंबल गरीबों में बांटा गया, जिसमें विकलांग, कैंसर पीड़ित व पात्र शामिल रहे। श्री यादव ने कहा कि गरीबों के हर दुख में हमारी तत्परता रहती है। इसके तहत ही कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे पात्रों को राहत मिल सके।