पीडीए की परिकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु संकल्पबद्ध रहे जनेश्वर मिश्र -चंद्रभूषण सिंह यादव
अमिट रेखा/जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव /रामपुर कारखाना /कुशीनगर
समाजवादियों की पूरी वैचारिक लड़ाई पीडीए की बहबूदी के लिए थी जिसको मूर्त रूप देने हेतु जनेश्वर मिश्र जैसे समाजवादियों ने अपनी पूरी जिंदगी आहूत कर दी उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि समाजवाद के ध्वजवाहक जनेश्वर मिश्र ने सोशलिस्ट धारा को सदैव आत्मसात किए रखा जिस नाते वे छोटे लोहिया के नाम से विख्यात हुए।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने डॉ लोहिया की वैचारिकी से प्रभावित हो समाजवादी युवजन सभा को ज्वाइन कर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को समाजवादियों का ट्रेनिंग कैंप बनाकर समाजवादी विचारधारा से लैस युवा नेताओं की एक लंबी श्रृंखला खड़ी की जिसने देश को समाजवादी धारा से जोड़ने का कार्य किया। कर्म,वचन और व्यवहार में शुद्ध समाजवादी विचारधारा को धारण किए रखने वाले जनेश्वर मिश्र पीडीए समाज द्वारा सदैव याद किए जाते रहेंगे।
जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए उन्हें नमन करने वाले प्रमुख सपाइयों में रामप्यारे यादव,सुरेश नारायण सिंह,नारायण प्रसाद,शंकर गोंड,अभिषेक गुड्डू गोंड,नाजिर अंसारी,अयोध्या वर्मा, वीर बहादुर यादव,नवल किशोर यादव , संतोष मद्धेशिया, अमला यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।