जोकवा बाजार व्यापार मण्डल में अध्यक्ष संजय वर्मा एवं महामंत्री पवन कुमार यादव निर्वाचित 

Jan 12, 2026 - 13:49
 0
जोकवा बाजार व्यापार मण्डल में अध्यक्ष संजय वर्मा एवं महामंत्री पवन कुमार यादव निर्वाचित 

जोकवा बाजार व्यापार मण्डल में अध्यक्ष संजय वर्मा एवं महामंत्री पवन कुमार यादव निर्वाचित 

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय ने विजयी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया 

अमिट रेखा/ शमसाद अंसारी/ कुशीनगर

जोकवा बाजार (कुशीनगर) जोकवा बाजार व्यापार मण्डल चुनाव में कुल मतदाताओ 450 में 446 मतदानओ ने मतदान किया जिसमे अध्यक्ष पद पर संजय वर्मा ने अपने निकटम प्रतिद्वन्दी दिनेश जायसवाल को 37 मत से पराजित एवं महामंत्री पद पर पवन कुमार यादव ने 313 मत प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर अंगद गुप्ता ने 130 मत प्राप्त किया एवं 03 मत अवैध पाया गया।
जानकारी के अनुसार जोकवा बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार गोड़,दिनेश जायसवाल व संजय वर्मा प्रत्याशी तथा महामंत्री पद पर पवन कुमार यादव व अंगद गुप्ता ने नामांकन किया था सभी नामांकन वैद्य पाये जाने पर शुक्रवार को पंचायत भवन सभागार में मतदान सुबह 10.30 से शुरु हुआ जो शाम 03.15 तक चला मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरबिन्द सिंह एवं जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय ने मतगणना के आधार पर अध्यक्ष पद पर संजय वर्मा एवं महामंत्री पद पर पवन कुमार यादव को निर्वाचित घोषित किया विजयी प्रत्याशियों का मल्याणर्पण कर व्यापारियों ने स्वागत किया व हर्ष व्यक्त किया।
निर्वाचन में सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल मद्देशिया, डॉक्टर मदन यादव, मोहन प्रसाद गोड़ ने पारदर्शिता एवं निष्पक्ष योगदान कर चुनाव सम्पन्न कराया  
 रहसु बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष झुनेन्द्र सिंह,प्रान्तीय उपाध्यक्ष, विजय देवड़ा जी, ब्लाक महामंत्री रामेश्वर सिंह,उपेन्द्र जायसवाल, ग्राम प्रधान नागेन्द्र गुप्ता जी चौरा अध्यक्ष विकास पाण्डेय,फाजिलनगर अध्यक्ष रामानन्द गुप्ता,धीरेन्द्र,संजय चौरसिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। 
  इस दौरान व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव लड्डू, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोड, राहुल सिंह, विजेन्द्र सिंह, नन्दलाल यादव आदि उपस्थित रहे तथा शांति व्यवस्था में स्थानीय पुलिस लगी रही।