गोरखपुर गौरव सम्मान समारोह 28 दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन , समर्पण ही सच्ची सेवा- धर्मेंद्र योगी 

Dec 25, 2025 - 11:46
 0
गोरखपुर गौरव सम्मान समारोह 28 दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन , समर्पण ही सच्ची सेवा- धर्मेंद्र योगी 

गोरखपुर गौरव सम्मान समारोह 28 दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन , समर्पण ही सच्ची सेवा- धर्मेंद्र योगी 

अमिट रेखा /गोरखपुर

ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, मीडिया, योग, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गोरखपुर व कुशीनगर जनपद के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को “गोरखपुर गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह दिनांक 28 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से विंध्यवासिनी पार्क, गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में निरंतर सकारात्मक कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को भी सेवा एवं प्रेरणा के मार्ग पर अग्रसर करना है। संस्था के आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण और निरंतर सेवा भाव से किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले सभी अतिथियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पधारकर सम्मान स्वीकार करें, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और शोभा और अधिक बढ़े।
आयोजक मंडल ने यह भी अपील की है कि सम्मानित अतिथि अपने आगमन की पूर्व सूचना अवश्य प्रदान करें, ताकि सम्मान की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की जा सकें। यह कार्यक्रम पूर्णतः सेवा एवं सामाजिक उद्देश्य पर आधारित है, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं योग प्रेमियों की उपस्थिति अपेक्षित है।