शादी के दो महीने बाद विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला

Aug 9, 2026 - 05:27
Aug 9, 2026 - 06:17
 0
शादी के दो महीने बाद विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला

शादी के दो महीने बाद विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला

जांच में जुटी पुलिस मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका  

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

खजनी गोरखपुर थाना खजनी क्षेत्र में शनिवार  को एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतका की शादी करीब 2 महीने पहले ही हुई थी। अभी गृहस्थी ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई थी कि यह हादसा हो गया। 
शव मिलने की खबर से घर में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल पहुंचकर हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घर से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।