गण्डक नारायणी नदी में नाव के घटवार ने लोहे की पाइप व बॉस बली के सहारे बांध दिया पुल

Dec 10, 2025 - 18:21
 0
गण्डक नारायणी नदी में नाव के घटवार ने लोहे की पाइप व बॉस बली के सहारे बांध दिया पुल

गण्डक नारायणी नदी में नाव के घटवार ने लोहे की पाइप व बॉस बली के सहारे बांध दिया पुल

  अमीट रेखा/अजीत मिश्र/सिसवा नाहर /कुशीनगर 

सेवरही विकाश खण्ड के ग्राम सभा जवही दयाल में बड़ी गण्डक नारायणी नदी में नाव के घटवार ने लोहे की पाइप व बॉस बली के सहारे ही नदी में पुल बांध दिया उनके इस कार्य से गांव के लोगो मे खुशी का माहौल है इस बांस के पुलिया का उद्घाटन जनप्रितनिधियों ने फीता काटकर किया।
बंधे के समीप दियारा छेत्र में कटान से प्रभावित लोग नदी उस पार खेती करने नाव से जाया करते है जिसमे नदी की मुख्य धारा के पहले बंधे के समीप बांसी नदी बहती है जिसको पार करने के बाद मुख्य नदी पार किया जाता है दोनों नदियों को पार करने के लिए नाव ही सहारा थी लेकिन नाव के घटवार अमेरिका साहनी ने लोगो के सहयोग से बांसी नदी में बांस बली व लोहे के पाइप से पुल बनाना शुरू कर दिया पहले तो लगा कि उनका यह प्रयास असफल हो जाएगा लेकिन दृढ़ संकल्प के वजह से सफलता मिल गयी व पुल बनके तैयार हो गया जिसका उदघाट्न समाजसेवी अवध ठकुराई ने फीता काटकर किया इस पुल के चालू होते ही नदी पार करने वाले में खुशी का माहौल देखने को मिला इस दौरान मुख्य रूप से कुँअर शाही, ग्राम प्रधान लोहा सिंह यादव, बबलू देवान, दिनेश जायसवाल, पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव, शैलेन्द्र चौधरी, हरेन्द्र कुशवाहा आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।