पांच हजार रुपये महिना दीजिए धड़ल्ले से बेचिए अवैध शराब
चौकी उनवल पुलिस की संरक्षण में फल फूल रही है यह अवैध धंन्धा
मुहल्ले के लोग शराबियों से परेशान होकर दिया चौकी पर तहरीर
अमिट रेखा/ राम आशीष तिवारी
खजनी /गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित पुलिस चौकी उनवल में अवैध देसी शराब की बिक्री को लेकर क्षेत्र में असुरक्षा और भय का माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वार्ड 13 पुरानी बाजार क्षेत्र में एक फॉर्च्यून दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री की जा रही है तथा 55 रुपये का शराब 65 में बेरोकटोक बिक्री हो रहा है । कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से नशाखोरी बढ़ रही है और अब इसका सीधा असर कानून-व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है।
आबकारी विभाग के छापा मारने पर कुछ नहीं मिलता उसका कारण है कि बिक्री कराने वाले जिम्मेदार फोन कर पहले ही सतर्क कर देते हैं नगर पंचायत उनवल अबैद्ध शराब बेचने का हब बन गया है लोगों की मानें थे यह अबैद्ध धंन्धा नगर में पांच स्थानों पर फल फूल रहा है और शुल्क के रुप मे पांच हजार रुपए महिना स्थानीय पुलिस को देना पड़ता है।
नगर पंचायत में इस धंन्धे का चर्चा बाजार में तथा दुकानों पर खुल्लमखुल्ला हो रहा है परंतु स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग इसे अफवाह मानता है चालिस हजार की आबादी वाले नगर पंचायत निवासी झूठे आरोप लगा रहे हैं और स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग दूध का धोया हुआ है स्थानीय पुलिस मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस की
नीति का गीता व गंगा जल हाथ में लेकर सुचिता और पारदर्शिता के साथ पालन कर रही है।
रविवार7 दिसंबर देर रात अबैद्ध शराब बेचने का मामला सामने आया, जब वार्ड 13 पुरानी बाजार निवासी विष्णु कुमार निगम के परिवार पर नशे के आदी युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित विष्णु के अनुसार 7 दिसंबर की रात करीब 10:15 बजे वार्ड 4 निवासी एक युवक एक साथी के साथ उनके घर में घुस आया और शराब की मांग करने लगा। परिवार द्वारा बगल में दारु बिकने की बात कही और घर से बाहर निकलने को कहा इस बात से दोनो युवक उग्र होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
कुछ ही देर बाद आरोपी दो अन्य साथियों के साथ लोहे की सरिया, डंडा और ईंट लेकर लौट आया और घर में घुसकर विष्णु की मां व छोटे भाई नीरज को बाहर घसीट लिया। आरोप है कि नीरज का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब जाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय उनकी मोटरसाइकिल (UP53 DZ 1150) मौके पर छूट गई।
सूचना पर उनवल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लिया।
वहीं नगर पंचायत के लोगो का कहना है कि जब तक अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगेगी, तब तक इस तरह की घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। लोगों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुरानी बाजार सहित पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध ढंग से शराब बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उक्त घटना के संबंध में विष्णु कुमार निगम ने चौकी पर लिखित तहरीर दिया है।
थाना प्रभारी खजनी यशवंत सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हुआ है मुकदमा दर्ज कर कारवाई किया जाएगा।
वही आबकारी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि जैसे सूचना मिली है वैसे ही नगर पंचायत उनवल में सहित अन्य जगहों पर छापेमारी किया गया है लेकिन कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ यह छापे मारी लगातार जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत में पुलिस संरक्षण में कई जगह अवैध शराब की बिक्री की जाती है समय-समय से खाना पूर्ति करने के लिए करवाई दिखाने के लिए किया जाता है लेकिन अगले दिन फिर वही अवैध शराब का धंधा फलने-फूलने लगता है।