कुशीनगर के पटहेरवा एवं चौरा थाना क्षेत्र बना अवैध खनन का प्रमुख केंद्र

May 26, 2026 - 19:05
 0
कुशीनगर के पटहेरवा एवं चौरा थाना क्षेत्र बना अवैध खनन का प्रमुख केंद्र

पटहेरवा एवं चौरा थाना क्षेत्र बना अवैध खनन का प्रमुख केंद्र

खनन अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहाखनन का

खेल उच्च अधिकारियों की खुली छूट?

अमिट रेखा/सुरेन्द्र राय/तमकुही कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के पटहेरवा एवं चौरा थाना क्षेत्रों में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार चरम पर पहुंच चुका है। सूत्रों के अनुसार रात-दिन जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टीबालू और रबिश का अवैध खनन किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जनपद के पटहेरवा एवं चौरा थाना क्षेत्रों में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार चरम पर पहुंच चुका है।पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लछिया देवरिया के पश्चिम समता विद्यालय के पास बिहार को जोड़ने वाली सड़क पर दर्जनों  ट्रैक्टर ट्रालियां एवं जेसीबी से लगातार बड़े पैमाने पर खनन जारी है कुछ लोगों का कहना था कि उक्त जगह पर कुछ पटहेरवा थाने के सिपाही आए और सलाम बंदगी करके चले गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही हैजबकि धरातल पर अवैध खनन का खेल लगातार जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि और तो और ये ट्रेक्टर ट्रालिया बिना रोड परमिट लिए अबैध खनन के कार्यो में लिप्त है और सबसे अधिक सड़क/रोड की बरबादी इन्ही बाहनो से हो रहा है एवं धुल अवं रोड पर गन्दगी फैला रहे है जिससे अस्तमा के मरीजो को भरी दिक्कत्तो का सामना करना पड़ता है।भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। बावजूद इसके संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा हैक्या खनन अधिकारियों को खुली छूट दे दी गई हैया फिर जिम्मेदार विभाग जानबूझकर मौन साधे हुए है? या जिले से गांव तक सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों की मिलीभगत है 

क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।