देवघर बिहार 11 की टीम को फाइनल में 2-0 से हराकर सिवान ने विजेता फील्ड जीता
10वीं राजा खगेंद्र प्रताप शाही मेमोरियल ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता
अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुहीराज/ कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के तमकुही राज तहसील अंतर्गत स्थानीय रामलीला मैदान में राज हाईवे ट्रांसपोर्ट क्लब तथा व्यापार मंडल तमकुही राज के द्वारा आयोजित महिला फुटबॉल का फाइनल मैच रविवार के दिन देवघर बिहार तथा रानी लक्ष्मीबाई सिवान के बीच खेला गया। मैच के उत्तरार्ध में सिवान टीम की तरफ से कुमारी पिंकी ने एक गोल करके 1-0 से बढ़त बना कर खेलती रही। मध्यांतर के बाद लगातार झारखंड की की टीम ने सिवान की टीमली पर हमला करती रहे परंतु कई मौके गवा दिए कोई गोल नहीं कर पाई मध्यांतर के बाद अंतिम क्षण में सिवा की पिंकी ने दूसरा गोल करके टीम को 2-0 से बड़त दिला कर फाइनल प्रतियोगिता जीतकर फील्ड अपने कब्जे में किया। फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अभी प्रियम ग्रुप के सीएमडी अभिषेक मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख तमकुही संजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को आरंभ किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा विजेता विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया तथा सबकोपरितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभी प्रियम ग्रुप के एमडी अंकुश मिश्रा अनुज राय संदीप यादव संजय सिंह पटेल जमील अहमद मनान अंसारी श्री कृष्णा सिंह पटेल विद्यावती देवी महाविद्यालय के डायरेक्टर सुधीर सिंह रमेश चंद्र यादव मनीष पटेल गोरख तिवारी अनिल पटेल रणजीत सिंह जाबिर हुसैन सुरेंद्र राय विक्रांत यादव मनोज सिंह गुलाब हुसैन रिजवी अब्दुल कलाम भाजपा नेता धनंजय राय कांग्रेस पार्टी के नेता अमित सिंह पटेल अरशद राजा हेमंत पटेल मुनीर अहमद पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत अभिषेक आनंद पाठक बासकेट बाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी जुलेखा जहां राज हाईवे ट्रांसपोर्ट के सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री संजय सिंह पटेल सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं दर्शक भारी संख्या में उपस्थित रहे।