खजनी में चौकीदार की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

Sep 28, 2026 - 20:58
 0
खजनी में चौकीदार की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

खजनी में चौकीदार की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा 

गोरखपुर।खजनी थाना क्षेत्र के गौरापार गांव में रविवार देर रात एक नाबालिग का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी एक युवक ने लड़की के पिता को फोन पर दी। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। लड़की की पहचान 16 साल की सोनिया के रूप में हुई है, जिसके पिता जयहिंद दुसाध खजनी थाने में चौकीदार हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय सोनिया बांसगांव थाना क्षेत्र के पीड़ियां गांव के एक युवक से फोन पर बात कर रही थी। युवक के फोन से मिली जानकारी के बाद जयहिंद बेटी के कमरे में पहुंचे, जहां सोनिया का शव स्टॉल के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की कॉल डिटेल से आगे की जांच होगी।