के.आई.पी.एम. के बी.टेक के 41 एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग 10 छात्रों का पॉडगेट इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ चयन
के.आई.पी.एम. के बी.टेक के 41 एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग 10 छात्रों का पॉडगेट
इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ चयन
अमिट रेखा/संत राज यादव/सहजनवां
गोरखपुर थाना गीडा केआईपीएम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गोरखपुर में पॉडगेट इलेक्ट्रानिक्स (डिक्सन टेक्नोलॉजी) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बी.टेक मैकेनिकल इंजी., इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजी., इलेक्ट्रिकल इंजी एवं डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
ड्राइव के दौरान छात्रों का ग्रुप डिस्कशन एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से मूल्यांकन किया गया । अन्तिम चयन सूचि में बी.टेक के कुल 41 तथा डिप्लोमा के 10 छात्रों का चयन हुआ ।
प्लेसमेंट ड्राइव का शुभारम्भ संस्था के निदेशक डॉ. मो. जाहिद रेयाज खान ने पॉडगेट इलेक्ट्रानिक्स (डिक्सन टेक्नोलॉजी) प्राइवेट लिमिटेड से आए अधिकारियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया । कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों को संगठन, कार्य संस्कृति एवं करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर संस्थान की मैनेजर श्रीमती सुनीता सिंह, सचिव श्री विनोद कुमार सिंह, डीन एकैडमिक्स डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी श्री नितेश कुमार जायसवाल सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे ।संस्थान के चेयरमैन ई.आर. डी. सिंह ने सभी चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के कठिन परिश्रम और संस्थान के सशक्त शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण वातावरण का परिणाम है।केआईपीएम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने इस सफल कैंपस ड्राइव के लिए पॉडगेट इलेक्ट्रानिक्स (डिक्सन टेक्नोलॉजी) प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया ।