भाजपा मंडल प्रभारी अब्दुल कलाम ने नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
अमिट रेखा /जिला प्रभारी /महराजगंज
नववर्ष 2026 के मांगलिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर मंडल प्रभारी अब्दुल कलाम ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और प्रगति की नई किरण लेकर आए।
अब्दुल कलाम ने इस पावन अवसर पर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें नववर्ष की बधाई दी।विशेष रूप से पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , सदर विधायक जय मंगल कनौजिया। ज्ञानेंद्र सिंह विधायक पनियरा इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्होंने कहा कि इनके कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।अब्दुल कलाम ने युवाओं के प्रेरणास्रोत और क्षेत्र के लोकप्रिय बड़े भाई सदर विधायक जय मंगल कनौजिया को भी नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह और वरिष्ठों का अनुभव मिलकर क्षेत्र की समृद्धि के लिए कार्य करेगा।
सेवा और समर्पण का संकल्प अब्दुल कलाम ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष केवल उत्सव का समय नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्पों को दोहराने का अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के माध्यम से वे जन-जन की समस्याओं के समाधान और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहेंगे।
घुघली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी अब्दुल कलाम की इस पहल का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दी।