राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में शपथ कार्यक्रम आयोजित

Jan 25, 2026 - 19:35
 0
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में शपथ कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में शपथ कार्यक्रम आयोजित

अमिट रेखा/रजनीश पटेल/भाटपार रानी/देवरिया 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर व गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तहसील परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में ज्ञान कुंज एकेडमी के छात्र व छात्राओं ने शानदार नुक्कड़ नाटक मतदाता गीत तथा मतदाता को जागरूक करने के लिए स्पीच और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आए हुए सभी अधिकारियों अध्यापकों वह छात्र-छात्राओं का मंत्र मुग्ध कर दिए । कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह व नायक तहसीलदार सुशील तिवारी , सी ओ चकबंदी राज बाबू शर्मा उपस्थित शिक्षकों, छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ज्ञान कुंज अकैडमी के छात्राओं द्वारा यह कहा गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में सहभाग आवश्यक है। मताधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव, लालच या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।