कुशीनगर : सेवरही के पालकी में अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग की जांच का इंतजार

Nov 17, 2026 - 14:11
Nov 17, 2026 - 16:00
 0
कुशीनगर : सेवरही के पालकी में अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग की जांच का इंतजार

सेवरही में कथित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का मामला, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल; प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग 

अमिट रेखा / कृष्णा यादव /कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के पालकी ग्राम में एक दो मंजिला इमारत में संचालित कथित अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य किया जा रहा है, लेकिन सेंटर के पंजीकरण और संचालन से संबंधित वैधानिक दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित अल्ट्रासाउंड का साइन बोर्ड भी मौके पर भी नहीं है।

मामले ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि यदि सेंटर का संचालन बिना आवश्यक पंजीकरण एवं अनुमति के हो रहा है, तो यह गंभीर मामला हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि मौके पर पहुंचकर सेंटर के अभिलेखों, पंजीकरण और संचालन की स्थिति की जांच करे।

गौरतलब है कि सेवरही क्षेत्र में पूर्व में भी बिना पंजीकरण संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद इस तरह की नई सूचना सामने आने से विभागीय निगरानी की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी या मामला केवल चर्चाओं तक सीमित रह जाएगा? जांच के बाद ही सेंटर के संचालन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पक्ष रखने का अवसर: संबंधित सेंटर संचालक के पास वैध पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं तो वे अपना पक्ष रख सकते हैं। विभागीय जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित होगा।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र