कल्याण ज्वेलर्स नये कलेक्शन के साथ ग्राहकों को मिलेगा बेहरतीन रेंज 

Dec 12, 2025 - 11:36
 0
कल्याण ज्वेलर्स नये कलेक्शन के साथ ग्राहकों को मिलेगा बेहरतीन रेंज 

कल्याण ज्वेलर्स नये कलेक्शन के साथ ग्राहकों को मिलेगा बेहरतीन रेंज 

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर। कल्याण ज्वेलर्स जो अपनी उत्कृष्ट शिल्पकारी और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाना जाता है, आज मेडिकल कॉलेज रोड, बशारतपुर गोरखपुर,  में अपने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया । यह नया स्टोर ग्राहकों को सोने, हीरे और प्लैटिनम के आभूषणों का एक विस्तृत और शानदार संग्रह पेश करता है, जिसे आधुनिक ट्रेंड्स और पारंपरिक डिजाइन के संगम से बनाया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर बिमल मोदी एवं डॉक्टर स्मिता मोदी ने शोरूम का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर श्री प्रमोद मातनहेलिया,  रुपेश मातनहेलिया,  वीना मातनहेलिया,  नेहा मातनहेलिया सहित कल्याण ज्वेलर्स के रीज नल मैनेजर, स्टोर मैनेजर सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्टोर मैनेजर ने बताया की कल्याण ज्वेलर्स का लक्ष्य हर ग्राहक को उनकी पसंद और बजट के अनुसार, अद्वितीय और यादगार आभूषण प्रदान करना है। हमारे नए कलेक्शन में हर अवसर के लिए कुछ खास है, चाहे वह शादी हो, त्यौहार हो या रोज़मर्रा के लिए कोई खूबसूरत डिज़ाइन ।