यज्ञ में सब्जी ले आ रही गाड़ी से बच्चे की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में हंगामा

Mar 1, 2026 - 08:17
 0
यज्ञ में सब्जी ले आ रही गाड़ी से बच्चे की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में हंगामा

यज्ञ में सब्जी ले आ रही गाड़ी से बच्चे की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में

हंगामा

अमिट रेखा/ सुमित राज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर

गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट  क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ के दौरान 6 वर्षीय श्रेयांश की दर्दनाक मौत हो गई। यज्ञ के लिए सब्जी ला रही मैजिक गाड़ी बैक करते समय बच्चे के सिर पर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।
सूचना पर हरपुर बुदहट, सहजनवा और गीडा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। बच्चे के पिता मनोज कन्नौजिया की शिकायत पर पुलिस ने मैजिक गाड़ी और ड्राइवर शेषनाथ यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।