ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता आज से प्रारम्भ
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर
तमकुही क्षेत्र के गांव जोगिया में यूथ क्लब जोगिया द्वारा स्व. शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता की सफलता को लेकर समिति सदस्यों की एक बैठक रविवार को गांव में हुई। जिसमें प्रतियोगिता संबंधित सभी तैयारियों पर चर्चा कर कमेटी के सभी लोगों को जिम्मेदारियां दी गई।प्रतियोगिता 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी।आज प्रतियोगिता का शुभारंभ बेबी डाल प्लेवे स्कूल फाजिलनगर के बच्चे बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा।आज का पहला मैच बलिया और सिवान के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन मैच का शुभारंभ रेड हिल्स ग्रुप कसया , कुशीनगर के एडमिन हेड साहिल अंसारी करेंगे।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष नितांत कुमार सिंह, संयोजक मु. इसरायल अंसारी, भुवनेश्वर राय, योगेंद्र कुमार, हदीस अंसारी, सिकंदर प्रसाद गोंड, जमशेद, मुन्ना शर्मा, बैतुल्लाह, डब्लू, तजमुद्दीन मंसूरी, असलम, राजू आदि मुख्य लोग मौजूद रहे।