सांसद रामभुवाल निषाद का डुमरी में हुआ सम्मान
रामभुवाल निषाद पीडीए फार्मूले के हैं पोषक -चंद्रभूषण सिंह यादव
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है लक्ष्य - रामभुवाल निषाद
अमिट रेखा /जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव /रामपुर कारखाना/कुशीनगर
पीडीए फार्मूले की गूंज का असर कुछ इस कदर प्रभावी हुआ कि पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद ने सुल्तानपुर से पूर्व केंद्रीय मिनिस्टर रहीं मेनका गांधी को परास्त कर सांसदी का चुनाव फतह कर लिया उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने सांसद रामभुवाल निषाद को अंगवस्त्र और बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर का चित्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की रणनीति के समक्ष भाजपा धराशाई है और वह भी सपा के बनाए पीडीए के पिच पर खेलने को मजबूर है।
डुमरी में हुए स्वागत से अभिभूत सुल्तानपुर सांसद रामभुवाल निषाद ने कहा कि पीडीए जमातों को मजबूत बनाकर 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादियों की सत्ता कायम कर यूपी के छात्रों को मुफ्त पढ़ाई, आम -आवाम को मुफ्त दवाई तथा युवाओ को सरकारी नौकरी से कमाई का रास्ता प्रशस्त करना है।
रामभुवाल निषाद के सांसद बनने के बाद डुमरी में किए गए स्वागत कार्यक्रम में मुरलीधर यादव,दयानंद यादव,हरिओम कुशवाहा,सुभाष चंद्र,दयानंद यादव, अशोक यादव,राजप्रताप यादव,रामप्यारे यादव,संजय यादव,मुख्तार सिंह,,व्यास यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड,मनिकराज यादव,गोविंद यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।