ऋषि शंकर न्यास द्वारा 55 वर्षों से संचालित देव फुटबॉल प्रतियोगिता

Dec 9, 2025 - 19:20
 0
ऋषि शंकर न्यास द्वारा 55 वर्षों से संचालित देव फुटबॉल प्रतियोगिता

ऋषि शंकर न्यास द्वारा 55 वर्षों से संचालित देव फुटबॉल प्रतियोगिता

पहला मैच गोरखपुर को 3 - 2 से पराजित कर 

देवरिया ने व दूसरे राउंड के मैच में मनसाछापर को हराकर शेखवनिया ने 6 - 0 से जीता

अमिटरेखा/हारून अली/पटहेरवा/कुशीनगर

पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित महुअवा गांव के सामने सोमवार को देव फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच देवरिया व पीपी गंज गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले में देवरिया की टीम ने पीपी गंज को पराजित कर 3 - 2 से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला सेखवनिया और मांसाछापर के बीच खेला गया जिसमें शेखवनिया की टीम ने  6 - 0 से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
   ऋषि शंकर न्यास द्वारा 55 वर्षों से संचालित देव फुटबॉल प्रतियोगिता महुअवा के गेंदा खेली के मैदान में सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन का उद्घाटन मैच सपोर्टिंग क्लब देवरिया व संदीप सपोर्टिंग क्लब पीपीगंज गोरखपुर के बीच खेला गया।जिसमें रोमांचक मुकाबले में देवरिया की टीम ने मध्यांतर के पहले  2-1से बढ़त बना लिया। मध्यांतर के बाद शुरू हुए कड़े मुकाबले के बाद देवरिया की टीम ने 3 - 2 से मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया।
  वही दूसरा मुकाबला महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज शेखवनिया व मंसाछापर के बीच खेला गया जिसमें शुरू से ही शेखवनिया की टीम बढ़त बनाए रखी और अंत तक 6 - 0 से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। उदघाटन मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर के प्रधानाचार्य डॉ0 अक्षयबर पांडेय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा खेल से युवाओं का मानसिक व शारीरिक विकास होने के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं में प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है। इस दौरान आयोजन समिति के योगेन्द्र प्रसाद तिवारी व नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने अतिथियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।मैच का प्रसारण उमेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर नथुनी मिश्रा,मंसूर उर्फ पप्पू खान,उमा शंकर जायसवाल,हरेंद्र कुशवाहा,उमेश शर्मा,नियाज़ खान, मृत्युंजय शर्मा,गयासुद्दीन अंसारी इत्यादि भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।