कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कुशीनगर की 20 वीं बोर्ड बैठक हुई सम्पन्न

Dec 9, 2025 - 19:18
 0
कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कुशीनगर की 20 वीं बोर्ड बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कुशीनगर की 20 वीं बोर्ड बैठक हुई सम्पन्न

कुशीनगर के विकास को लगेंगें पंख, बुद्धा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, लिंगविस्टिक स्कूल, रिसोर्ट सिटी इत्यादि प्रस्ताव पास

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

 दिनांक 08.12.2025 को मंडलायुक्त सभागार, कार्यालय आयुक्त, गोरखपुर में कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, कुशीनगर की 20 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। सर्प्रथम विगत बैठक दिनांक 06.02.2025 को हुई बैठक की पुष्टि की गयी, साथ ही 19वीं बैठक की अनुपालन आख्या अध्यक्ष कसाडा महोदय के सामने प्रस्तुत की गयी।
अनुपालन आख्या के क्रम में कसया-देवरिया मार्ग/रामाभार मोड़ पर पूर्व से स्वीकृत प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य को कसया-देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण होने के कारण नये डिजाईन से बनाये जाने तथा उसका डी0पी0आर0 तैयार किये जाने का निर्णय लिया गया। कसाडा क्षेत्रान्तर्गत 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि का लैण्ड बैंक तैयार किया जाना,  लागू महायोजना-2021 में सम्मिलित ग्रामों के सजरा मानचित्र को सुपरइम्पोज़ कराया जाना जैसे निर्णय रहे। साथ ही भारत सरकार की अमृत-2.0 योजना के अन्तर्गत कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कुशीनगर की महायोजना तैयार किये जाने हेतु स्वीकृत है, जिसमें अगे्रतर कार्यवाही हेतु मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक, उ0प्र0 लखनऊ को नामित किया गया।
      जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अवगत कराया कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भू-उपयोग/स्वामित्व मैत्रेय परियोजना (संस्कृति विभाग) अंकित है, अस्तु महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नाम भूमि के हस्तान्तरण के उपरान्त ही भू-उपयोग परिवर्तन किया जाना अपेक्षित है। 
नए प्रस्तावों में उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 को अंगीकार किये जाने हेतु से बोर्ड अवगत हुआ, जिसमें पूर्व में ही परिचालन पद्धति द्वारा दिनांक-07.08.2025 स्वीकृति प्रदान की गयी थी। साथ ही शासन द्वारा पूर्व से निर्गत शासनादेशों एवं उपविधियों को भी सर्वसम्मति से अंगीकार किये जाने का निर्णय लिया गया।
मैत्रेय परियोजना से पर्यटन विभाग को प्राप्त 50.00 एकड़ भूमि का भू-उपयोग सार्वजनिक सुविधायें किये जाने हेतु निदेशक, पर्यटन निदेशालय, उ0प्र0 के पत्र में निर्णय लिया गया कि महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भांति संबधित भूमि का स्वामित्व संस्कृति विभाग से पर्यटन विभाग को प्राप्त होने के उपरांत भू-उपयोग मैत्रय परियोजना से सार्वजानिक सुविधाएं करने के संबध में संस्तुति शासन को भेज दी जाये।
लैंड पूलिंग स्कीम के अन्तर्गत सुनियोजित शहर विकास के संबंध में प्राधिकरण बोर्ड द्वारा उक्त नीति के अन्तर्गत सार्वजनिक सूचना प्रकाशित किये जाने तथा सम्पूर्ण परियोजना का कैलकुलेशन कर चिन्हित भूमि के मानचित्र के साथ प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण बोर्ड द्वारा बैलेन्स सीट भी प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये।
प्राधिकरण द्वारा बुद्धा आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेन्टर विकसित किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसके अनुसार “विकसित उत्तर प्रदेश तथा वन ट्रिलीयन डॉलर इकॉनमी” के विजन के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर में बौद्ध धर्म और भगवान बुद्ध से संबंधित कलाकृतियों को बढ़ावा देने तथा इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित के उद्देश्य से प्रस्तुत प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गयी तथा लैण्ड पुलिंग योजनान्तर्गत भूमि प्राप्त किये जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी। परियोजना का विधिवत कैलकुलेशन तथा भू-चित्र, ड्राइंग/डिजाईन प्रस्तुत किये जाने हेतु जिलाधिकारी/सी0ई0ओ0, कसाडा कुशीनगर को नामित किया गया। साथ ही कुशीनगर में बढ़ते बुद्धिस्ट पर्यटन के दृष्टिगत लिंगविस्टिक स्कूल बनाये जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिस पर विचारोपरान्त प्राधिकरण बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी तथा लैण्ड पुलिंग योजनान्तर्गत भूमि प्राप्त किये जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी। परियोजना का विधिवत कैलकुलेशन तथा भू-चित्र, ड्राइंग/डिजाईन प्रस्तुत किये जाने हेतु जिलाधिकारी/सी0ई0ओ0, कसाडा, कुशीनगर को नामित किया गया। इसके अतिरिक्त कुशीनगर को डेस्टिनेशन वेंडिंग हब बनाने के उद्देश्य से लैंण्ड पुलिग/पीपीपी मोड से रिरिसोर्ट सिटी बनाने की सेद्धान्तिक स्वीकृति भी दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत पीपीपी मोड के माध्यम से एयरपोर्ट के आसपास कियास्क/ वेंण्डिंग जोन/पर्यटन संबंधित एक्टिविटी जोन विकसित किये जाने हेतु उपलब्ध भूमि पे भू-उपयोग अनुसार कार्य किये जाने पर सहमती प्राप्त हुई है। 
अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों में प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं का डी0पी0आर0/ड्राइंग/डिजाइन तैयार किये जाने हेतु आर्किटेक्ट एम्पनेल्मेंट, विधिक परामर्श हेतु विधिक सलाहकार के इम्पैनेल्मेंण्ट हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही प्राधिकरण के विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु एक अदद वाहन आउटसोर्स पर प्राधिकरण बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से नियमानुसार एक वाहन सम्बद्ध किये जाने का निर्णय लिया गया।