आर.एस.एस. के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
राष्ट्रीय धर्म सनातन संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
हिंदूत्व की रक्षा के लिए संघ की स्थापना हुई – रमेश जी (भाई साहब)
अमिट रेखा / छोटेलाल शास्त्री/सुकरौली बाजार/कुशीनगर
नगर पंचायत सुकरौली स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा नगर भगवामय हो गया सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति व हिंदू चेतना के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रान्त रमेश जी (भाई साहब) रहे।
सर्वप्रथम भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर जय श्री राम वंदेमातरम् के उद्घोष से पूरा पांडाल गूंज उठा साथ अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू कोई जाति नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो समाज को जोड़ने, समरसता,राष्ट्रधर्म संस्कृति,सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को शास्त्रों की शिक्षा और संस्कार देने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्रों का महत्व भी समझाना चाहिए, चाहे वह केवल दंड ही क्यों न हो। उन्होंने समाज से संगठित होकर रहने का आह्वान किया।रमेश जी ने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या कम नहीं थी, लेकिन आपसी विभाजन और अलग-अलग जातियों व संप्रदायों में बंटे होने के कारण वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश को आगाह करते हुए कहा कि यदि आपको पैदा किए हैं तो आप को समाप्त भी कर सकते है। आज हिंदुस्तान में भी हिंदू समाज विभिन्न जातियों, संप्रदायों और जातीय राजनीति में बिखरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज एकजुट होता है, तो उसका परिणाम ऐतिहासिक होता है। इसका उदाहरण पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण है, जिसका दर्शन आज पूरा देश कर रहा है।
सम्मेलन के दौरान हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों जनसमूह ने वक्ताओं के विचारों का तालियों के साथ समर्थन किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे अयोध्या धाम से पधारे संत प्रसिद्ध प्रवचन कर्ता रामशंकर शास्त्री, महिला शक्ति के रूप मे पधारीं प्रजापति ब्रह्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन मीरा जी ने भी सभी हिन्दूओं को एक जूट मिल साथ रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धक विवेक कुमार सिंह बन्टी भैया, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मोहन वर्मा,पूर्व विधायक पवन केडिया,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,रवीश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप,मंण्डल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, अर्चना प्रदीप सिंह, हिन्दू वादी नेता रामबचन सिंह, संजय सिंह मुन्ना कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति एवं भजनों से सराबोर रहा।आदि भीड को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मूस्तैद रही।