आयोजन समिति ने धावक धाविकाओं को मेडल देकर किया सम्मानित

Feb 2, 2026 - 22:18
 0
आयोजन समिति ने धावक धाविकाओं को मेडल देकर किया सम्मानित

आयोजन समिति ने धावक धाविकाओं को मेडल देकर किया सम्मानित

शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मशाल दौड़ में शामिल 90 धाविकाओं का रविवार को आयोजन समिति ने प्रणाम पत्र और मेडल देकर सम्मानित की गईं

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर

रविवार को स्थानीय पावानगर महावीर इण्टर कालेज के प्रांगण में शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान हुए मशाल दौड़ में शामिल 90 धाविकाओं का रविवार को आयोजन समिति ने प्रणाम पत्र और मेडल देकर सम्मानित की गईं।
बीते दिसंबर माह में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के पूर्व  कसया के शहीद चौक से आयोजन स्थल तक इसमें 351  धावक धाविकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें 90 धाविकाएं शामिल रहीं। इन धाविकाओं आयोजन समिति कार्यक्रम में आयोजित कर सम्मानित किया इस दौरान आयोजन समिति के व्यवस्थापक टीएन राय ने कहा कि आयोजन समिति में मशाल दौड़ एक अहम हिस्सा है इसमें प्रतिभाग करने वाली बच्चियां बधाई के पात्र है। इन सभी का सम्मान आयोजन समिति ने किया। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने कहा कि धावक धाविकाओं का टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण स्थान होता है।संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह ने किया। इस दौरान प्रशिक्षक एमडीआई खान व जेपी रावत, जवाहर प्रसाद,प्रदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह, कुंवर शाही, गुड्डू चौहान, कविंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, अयान कुमार आदि मौजूद रहे।