गोरखपुर। पिपरौली, सहजनवा, गोरखपुर, 28 दिसंबर दिन रविवार को गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के तत्वावधान में नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद का इंट्राऑक्युलर लेंस एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया है जो श्री गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों के देखरेख में संपन्न होगा तथा ऑपरेशन नियत तिथि पर गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में संपन्न किया जाएगा।
नेत्र परीक्षण कराने के इच्छुक रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उक्त निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित हैं।
उक्त कार्यक्रम की सूचना हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं योगी के पूर्व सांसद एवं एमएलसी प्रतिनिधि प्रेमपाल गुप्त एवं गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के सुपरवाइजर विनोद सिंह नेगी के माध्यम से प्राप्त हुई।