फर्जी भारतीय पहचान पत्र के साथ 55 वर्षीय विदेशी महिला सीमा पर गिरफ्तार
इस मामले में सोनौली कोतवाली पुलिस ने 11 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 319(2), 336(3), 338 और 340(2) तथा आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 22 और 23 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा पर विदेशी नागरिक के भारतीय पहचान पत्र के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
विदेशी महिला ने भारतीय पहचान पत्र कहां से और किस माध्यम से प्राप्त किया, इसके अलावा इसे भारत में आने-जाने और अन्य संपर्कों की भी सघन जांच की जा रही है।