सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

Dec 24, 2025 - 21:42
 0
सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता एवं विंग कमांडर आलोक सक्सेना (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। 
बैठक  में अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात पिछली बैठक दिनांक 14 नवम्बर 2025 की कार्यवाही का संज्ञान लिया गया। इसके उपरान्त बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई, जिसमें कुल 24 पूर्व सैनिक/विधवाएं उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान कुल 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक प्रार्थना पत्र भूमि विवाद से तथा दूसरा न्यायालय प्रकरण से संबंधित था। दोनों प्रकरणों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश/आदेश अपर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल सम्बन्धित को दिये गए।
बैठक में  वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर उमेश कुमार,  सूबेदार, संतोष, फौजदार, 50 यूपी एनसीसी, पडरौना सहित सम्मानित पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमशुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, हवलदार शारदा प्रसाद एवं अन्य पूर्व सैनिक/विधवाएं उपस्थित रहे।
उक्त बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्ता; धर्मशीला देवी; जालंधर प्रसाद एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।