शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने के आरोप में एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस की कार्रवाई, आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने के आरोप
में एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार
अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा
गोरखपुर अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 517/26 धारा 108, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी जंगल रसूलपुर नं.-02 झंगहा, नीलू राजभर पुत्री स्व. दुर्योधन राजभर निवासी जफर कालोनी थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।