वीबी जी राम जी : काम पुराना, हाजिरी आज की? रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल, जवाबदेही किसकी?

Nov 26, 2026 - 19:57
Nov 26, 2026 - 20:09
 0
वीबी जी राम जी : काम पुराना, हाजिरी आज की? रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल, जवाबदेही किसकी?

वीबी जी राम जी : काम पुराना, हाजिरी आज की? जी राम जी योजना में रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल, जवाबदेही किसकी? 

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : कुशीनगर जनपद के तमकुही राज विकासखंड में जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कार्यस्थल पर मिट्टी का काम पहले ही कम या पूरा हो चुका है, जबकि करीब 10 दिन बाद मस्टर रोल भरकर मजदूरों की हाजिरी दर्ज दिखाई जा रही है। आखिर काम और हाजिरी के रिकॉर्ड में यह अंतर क्यों? अब मामले में जांच की मांग उठ सकती है।

गौरी नरोत्तम

मामला तमकुही राज विकासखंड का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यस्थल पर मिट्टी का कार्य पहले ही कराया जा चुका है, लेकिन मस्टर रोल कथित तौर पर 10 - 12 दिन बाद भरा जा रहा है और उसमें मजदूरों की उपस्थिति दर्शाई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मस्टर रोल में दर्ज दिनों के दौरान वास्तव में कार्य हुआ था? यदि बिना काम के हाजिरी दर्ज हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।

जी राम जी योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मौके पर हुए कार्य, मस्टर रोल और मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति का मिलान जरूरी है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करते हैं या नहीं।

??????????????????????????????

वीबी जी राम जी : काम पुराना, हाजिरी आज की? जी राम जी योजना में रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल, जवाबदेही किसकी?

कुशीनगर के तमकुही राज विकासखंड में जी राम जी योजना के तहत कराए गए कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर मिट्टी का काम करीब 10 से 12 दिन पहले हो चुका है, लेकिन मस्टर रोल आज की तारीख में भरा जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि जब काम पहले हो चुका है, तो मजदूरों की हाजिरी आज की तारीख में किस आधार पर दर्ज की जा रही है?

मामला सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में देरी का नहीं, बल्कि मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति और जिम्मेदारी तय करने का भी है। यदि किसी मजदूर का नाम मस्टर रोल में आज की तारीख में दर्ज है, तो उस दिन उसकी वास्तविक कार्यस्थल पर उपस्थिति का प्रमाण क्या है? और यदि इसी दौरान कोई मजदूर कार्यस्थल से दूर किसी अन्य स्थान पर किसी घटना में शामिल होने का आरोप झेलता है, तो वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन कैसे होगा?

ऐसे में मस्टर रोल में दर्ज तारीख, काम की वास्तविक स्थिति और मजदूरों की उपस्थिति का सटीक रिकॉर्ड बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

अब सवाल संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और जी राम जी योजना से जुड़े जिम्मेदार कर्मचारियों से है—मस्टर रोल भरने की प्रक्रिया क्या है? कार्य की वास्तविक तारीख और हाजिरी की तारीख का मिलान कौन करता है? क्या मौके का भौतिक सत्यापन किया गया है? यदि रिकॉर्ड वास्तविकता से मेल नहीं खाता, तो जवाबदेही किसकी होगी?

सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता केवल कागजों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। तमकुही राज विकासखंड के इस मामले में कार्य की तारीख, मस्टर रोल और मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों का पक्ष सामने आना जरूरी है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र