रामनवमी पर भव्य भगवती जागरण, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
रामनवमी पर भव्य भगवती जागरण, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा दाऊद स्थित समय माता मंदिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। रात भर चले इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।जागरण में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन, देवी गीत और झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जागरण का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में भाईचारा और धार्मिक आस्था मजबूत होती है।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं लोगों को खीर पूड़ी हलवा खिलाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और क्षेत्रीय लोगों का विशेष योगदान रहा।