रामकोला में 61 सीज और लावारिस वाहनों की नीलामी: पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' से ₹5.28 लाख की आय हुई

Jan 23, 2026 - 18:42
 0
रामकोला में 61 सीज और लावारिस वाहनों की नीलामी: पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' से ₹5.28 लाख की आय हुई

रामकोला में 61 सीज और लावारिस वाहनों की नीलामी: पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' से ₹5.28 लाख की आय हुई

अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला/ कुशीनगर 

कुशीनगर के रामकोला थाना परिसर में 'ऑपरेशन क्लीन' अभियान के तहत 61 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी से कुल 5,28,000 रुपये की आय प्राप्त हुई।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को लावारिस वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया था। यह कार्रवाई इसी निर्देश के क्रम में की गई।अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरी की गई। उपजिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज कुशीनगर द्वारा नीलामी की तिथि निर्धारित की गई थी।नायब तहसीलदार कप्तानगंज श्रीमती एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना रामकोला में जब्त और लावारिस पड़े 52 दोपहिया वाहन, 5 ऑटो टेम्पो, 1 पिकअप, 2 ट्रैक्टर और 1 बोलेरो चारपहिया वाहन (कुल 61 वाहन) की नीलामी प्रक्रिया आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को संपन्न हुई।इस प्रक्रिया से कुल 5,28,000 रुपये की आय प्राप्त हुई। नीलामी के दौरान क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह (थाना रामकोला), नायब तहसीलदार श्रीमती एकता त्रिपाठी, व0उ0नि0 सुभाषचंद्र श्रीवत्स, उ0नि0 श्यामलाल निषाद, हे० मो० योगेंद्र यादव और का0मो0 अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे।