स्वर्गीय सीताराम यादव की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई भजन कंबल जरूरतमंदों को अंग वस्त्र वितरण हुआ
अमिट रेखा /कुशीनगर
कप्तानगंज नगर पंचायत में स्वर्गीय श्री सीताराम यादव जी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर “एक वृक्ष, एक धारा” अभियान के अंतर्गत एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमलेश यदुवंशी जी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब, असहाय एवं वृद्धजनों को संकल्पित वृक्ष भेंट किए गए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अंगवस्त्र, कंबल तथा धार्मिक एवं राष्ट्रीय पुस्तकों का वितरण भी किया गया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह बिजेंद्र यादव हरीश राणा रमेश जायसवाल मदन गोविंद राव पूर्व विधायक अमित यादव बैजनाथ यादव देवेंद्र यादव एवं समाजसेवी उनके पुत्र सभासद सतीश यादव पिंटू दिनेश यादव रमेश यादव इमदाद हुसैन सभासद प्रधान रुद्र प्रताप सिंह मुलायम यादव देवेंद्र यादव आदि सैकड़ो लोग नागरिक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।