राधे कसौधन का शव छत की कुंडी से लटका मिला, मां पत्नी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है
अमिट रेखा/ राम आशीष तिवारी /खजनी/ गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस चौकी उनवल के नगर पंचायत उनवल के वार्ड नं 6 निवासी राजकुमार उम्र 38 वर्ष पुत्र राधे कसौधन का शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला मृतक राजकुमार काफी शराबी था मां पत्नी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है,शराब के चक्कर में अपनी खेती की जमीन व घर दूसरे को बैनामा कर दिया था,और एक किराए के मकान में अपनी पत्नी रीना व दो बच्चों के साथ रहता था ।
तीन दिन पहले शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा कर बच्चों का कपड़ा समेट कर फूंकने जा रहा था पत्नी नाराज होकर अपने दोनों बच्चों के साथ थाना सिकरीगंज के बरपरवा मैके चली गई तथा वहां से वह फोन करती थी तो वह तीन दिन से फोन नहीं उठा रहा था तो आज दो बजे अपने भाई के साथ आज उनवल पहुंची तो देखा कि अंदर से ताला बंद था तो पड़ोस से हथौड़ा लेकर ताला तोड़कर जब प्रथम तल पर पहुंची तो बगल से उसका शव रस्सी से लटका हुआ मिला तो उसने रोना शुरू किया मुहल्ले के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और चौकी प्रभारी उनवल आदित्य उपाध्याय को फोन कर घटना की जानकारी दी चौकी प्रभारी उनवल मौके पर पहुंच कर मुहल्ले के लोगों के सहयोग से फंसरी का रस्सी काट कर प्रथम तल से शव को बाहर निकाल कर आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया।
मृतक राज कुमार दो भाईयों में सबसे बड़ा था छोटे भाई और छोटी बहन का अभी शादी नहीं हुई है मृतक की मां उनवल में बर्तन मांज कर अपनी अविवाहित लड़की और अपना खर्च दुसरे के घर रह कर चलाती है मृतक का छोटा भाई चाय की दुकान पर रहकर अपना भरण पोषण करता है तथा मृतक अपने परिवार को लेकर धर्मेंद्र गुप्ता के मकान में किराए पर प्रथम तल पर रहता है तथा मृतक के पास एक 9 साल की लड़की तथा एक 7 साल का लड़का है मां पत्नी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।
चौकी प्रभारी उनवल आदित्य उपाध्याय ने बताया कि शव को देखने पर लगभग चार घंटे पहले की घटना है |