मृतक अंबुज के पिता हाथ में तीर लेकर पहुंचे,प्रेस क्लब,कहा  मीडिया में भ्रामक खबरे चल रही हैं।और पुलिस की थ्योरी पर भी हमें एकदम भरोसा नहीं है

Dec 8, 2025 - 21:34
 0

मृतक अंबुज के पिता हाथ में तीर लेकर पहुंचे,प्रेस क्लब,कहा  मीडिया में भ्रामक खबरे चल रही हैं।और पुलिस की थ्योरी पर भी हमें एकदम भरोसा नहीं है


अमिट रेखा/राकेश कुमार तिवारी/गोरखपुर 


तिवारीपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत सूर्य विहार  के रहने वाले अंबुज मणि त्रिपाठी की  हत्या 26 नवम्बर को ही कर दिया गया था।पुलिस ने आयुष की निशानदेही पर 1 दिसम्बर को महराजगंज जनपद से अम्बुज का शव दो टुकड़ों में बरामद किया,और घटना में शामिल आयुष और सदरे आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एक आरोपी बिट्टू उर्फ अहद खान अभी फरार हैं।जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई हैं।पुलिस के द्वारा हत्या का कारण 40 हजार में बेचा गया अवैध पिस्टल बताया जा रहा है।और मेरे मृत बेटे के खिलाफ मीडिया में भ्रामक खबरें चल रही हैं। जिससे हमारे परिवार की छवि धूमिल।पुलिस की थ्योरी को पूरी तरीके से नकारते हुए मृतक के पिता संतोष मणि त्रिपाठी ने कहा कि अवैध पिस्टल की खरीद फरोख्त का जो कारण बताया जा रहा हैं।वह पूरी तरीके से बेबुनियाद है।हमारा लड़का कभी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं रहा है।हम तीसरे आरोपी बिट्टू उर्फ अहद के जल्द गिरफ्तारी की मांग करते है।क्योंकि उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ और तथ्य निकलकर सामने आ सकते हैं।हमारे घर के आसपास अभी कुछ गाड़ियां आकर रुक रही है।जिस कारण हम परिवार सहित भयभीत,और डर के साये में जी रहे है।हम फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले के निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।