बोलेरो ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,बाइक सवार घायल

Jan 24, 2026 - 18:41
 0

बोलेरो ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,बाइक सवार घायल

अमिट रेखा/नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर

पटहेरवा-पिपराकनक मार्ग पर गुरुवार की देर रात पटहेरवा से गांव लौट रहे गगलवा निवासी बाइक सवार युवक को तेजगति की बोलेरो ने पीछे से ठोकर मार दिया।जिससे युवक सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर गंभीररूप से घायल हो गए।जिनका उपचार सीएचसी फाजिलनगर में चल रहा है।
पटहेरवा के गगलवा निवासी शिब्बू अख्तर गुरुवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।जैसे ही उनकी बाइक पटहेरवा-पिपरा कनक मार्ग पर महरु टोला के पास पहुँची कि पीछे से तेजगति से आ रहे बोलेरो के चालक ने बाइक में ठोकर मार दी।जिससे बाइक सवार सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर गिर गए और गंभीररूप से घायल हो गये।जबकि बोलेरो चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुँचे स्वजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिये सीएचसी फाजिलनगर ले गए।जहां उनका इलाज चल रहा है।