फरेंदा में पटाखे फोड़कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
फरेंदा में पटाखे फोड़कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
महराजगंज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर फरेंदा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शनिवार को पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।जश्न के मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता परमात्मा अग्रहरि, रविंद्र बहादुर चौधरी, अंजुला अग्रहरि, कृष्ण कुमार वर्मा, जय उपाध्याय, संदेश पांडेय, शिवम जायसवाल , कमलेश यादव, सोनू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जबकि सिसवा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रति निधि गिरजेश जायसवाल इस खुशी के मौके पर पंकज चौधरी के आवास पर मिलने पहुचे