प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से पटहेरवा मंडल में बनेगी पांच सड़कें
अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पटहेरवा मंडल में पांच सड़कों का निर्माण कराने की स्वीकृति सांसद व विधायक के अनुमोदन के बाद हुआ है।जिसका डीपीआर कार्य अवर अभियंता द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी ने बताया कि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी व क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भेजे गए प्रस्ताव में पटहेरवा मंडल के पांच सड़क की मंजूरी मिली है।जिनमें पटहेरिया-समउर मार्ग से नौका टोला(पटहेरवा) लंबाई डेढ़ किलोमीटर, पटहेरिया-समउर मार्ग से बलुआ तकिया शिव मंदिर तक लंबाई एक किलोमीटर, फाजिलनगर-समउर मार्ग से पिपरा कनक गांव तक लंबाई 1.8 किलोमीटर, करमैनी-बरवा राजा पाकड़ मार्ग से पकड़ी गोसाई गांव तक एक किलोमीटर व उजरनाथ चौराहे से सपही बुजुर्ग पूरब टोला तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क स्वीकृति मिली है।इस सबंध में अवर अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दीपक राव ने बताया कि इन मार्गों का डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा।बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।