पेनाल्टी शूट में गोरखपुर ने उत्तराखंड को हराया 

Dec 17, 2025 - 11:38
 0
पेनाल्टी शूट में गोरखपुर ने उत्तराखंड को हराया 

पेनाल्टी शूट में गोरखपुर ने उत्तराखंड को हराया 

अमिटरेखा/हारून अली /फाजिलनगर/पिपरा कनक 

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के जोगियां में यूथ क्लब जोगियां द्वारा स्व.शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में  ब्लू सफायर फुटबाल क्लब गोरखपुर की टीम ने टांडा फुटबॉल क्लब उत्तराखंड को पेनाल्टी शूट में 3_0 से हराकर अगले राउंड में पहुंच गई। 
   मंगलवार को खेले गए इस प्रतियोगिता में के पहले हाफ 7वें मिनट में उत्तराखंड की टीम एक पहला गोल मारा। मैच के दूसरे हॉफ के पांचवे मिनट ने गोरखपुर की टीम ने एक गोल मारकर मैच को बराबरी पर ला दिया। लेकिन कुछ देर के अंतराल पर दोनों टीमों पुनः एक एक गोल कर मैच को 2_2 से बराबरी पर ला दिया। पुनः दस मिनट का समय बढ़ाने के बाद भी निर्णय नहीं निकलने पर पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया गया। जिसमें गोरखपुर की टीम ने 3_0 से मैच को जीत लिया। मैच के रेफरी मकसूद आलम जबकि लाइन मैंन प्रभात मिश्रा और अशोक यादव रहे। मैच के मुख्य अतिथि डॉ इंद्रासन खरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिया।इस आयोजन में अध्यक्ष नितान्त सिंह, संयोजक इसराइल अंसारी,भुनेश्वर राय,कौशल किशोर सिंह,योगेंद्र कुमार, हदीश अंसारी, सिकन्दर गोंड, जमशेद, मुन्ना शर्मा, बैतुल्लाह,डब्लू, हरेंद्र गुप्ता, विभूति पाठक, बीके श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहता है।