जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में जागरूकता
कार्यक्रम आयोजित
अमिट रेखा/नागेंद्र गोविन्द राव/कुशीनगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर (पडरौना) के तत्वावधान में तहसील कप्तानगंज परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र (पी.एल.वी.) धर्मेंद्र कुमार और नित्यानंद सिंह ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने लोगों को निम्न मुद्दों पर जागरूक किया:
नशा मुक्ति अभियान- नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और इसके खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिक्षा का अधिकार- प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के महत्व पर चर्चा की।
प्रदूषण मुक्ति - पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर जानकारी दी।
निःशुल्क विधिक सहायता - आमजन को बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुँचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहयोग करें।