पूर्व विधायक बौद्ध ने चीनी मिल महाप्रवन्धक पिपराइच को ज्ञापन सौंप पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने को कहा
अमिट रेखा /अमित यादव/ कप्तान गंज /कुशीनगर
बोदरवार थाना क्षेत्र कप्तानगंज के पिपराईच कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर गन्ना ढुलाई में लगें ट्राला से दबकर एक युवक की बीते दिनों मौत से मर्माहत पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध ने चीनी मिल महाप्रवन्धक नवदीप शुक्ला को ज्ञापन सौंप पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की अपील किया । पूर्व विधायक बौद्ध ने दूरभाष से सहायक परिवहन अधिकारी कुशीनगर को अनाधिकृत रूप से संचालित ट्रैक्टर ट्रालों पर कार्रवाई करने को कहा है । विगत दिनों कप्तानगंज से गोरखपुर बाइक से जा रहे आनन्द दूबे की गन्ना लदे ट्राला से दबकर मौत हो गई ।गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही कप्तानगंज-गोरखपुर तथा कप्तानगंज हाटा मुख्य मार्ग पर यातायात साधनों के अलावा गन्ना ढुलाई हेतु बड़े-बड़े ट्रालों का संचालन शुरू हो गया है। गन्ना ढुलाई में ट्रालियों में रिफ्लेक्टर स्टीकर नहीं होने से पीछे से आ रहे दो पहिया या चार पहिया वाहन चालक अनियन्त्रित होकर टालों से टकरा जाते हैं। पूर्व विधायक ने कहा मुख्य मार्ग पर गन्ना लदे ट्रालों से दबकर सुधियानी बोदरवार, जगदीशपुर,रामबाग सहित कई चौक चौराहों पर दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है । पूर्व विधायक बौद्ध ने कहा इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।लोग मुख्य मार्ग पर चलने में कतराने लगें है ।विधायक बौद्ध ने परिवहन विभाग के जिम्मेदारों से मुख्य मार्गो पर फर्राटा भर रहें ट्राली व ट्रालों के आगे, पीछे,व लेफ्ट तथा राईट साइड में रिफ्लेक्टर स्टीकर लगवाने को कहा है। जिला परिवहन अधिकारी मुहम्मद अजीम ने कहा गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर ट्रालियों पर रिफलेक्टर स्टीकर न लगाने वाले बाहनों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।अनाधि अनाधिकृत रूप से गन्ना ढुलाई में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों पर कार्यवाही की गई है। चीनी मिल महा प्रवन्धक नवदीप शुक्ला ने कहा विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। विना रिफ्लेक्टर व स्टीकर लगा बैनर लगाये गन्ना लदे ट्रालों की तौल नही की जायेगी ।