पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
अमिट रेखा/संत राज यादव
सहजनवा | गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित के नगर पंचायत घघसरा बाजार में चैरिटेबल सिटी डेंटल क्लिनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल ठर्रापार के निकट आयोजित किया।
स्वर्गीय अत्रिमुनि मल्ल (अध्यापक) की तृतीय पुण्यतिथि के पावन अवसर पर जनसेवा के उद्देश्य से एक निशुल्क चिकित्सा महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी डा. आशीष प्रताप मल्ल (वरिष्ठ प्रवक्ता, पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, गोरखपुर; सीईओ – मिशन पायरिया मुक्त अभियान एवं निदेशक – सिटी डेंटल हॉस्पिटल एंड इम्प्लांट सेंटर, सहजनवां) ने दी।
डा. मल्ल ने बताया कि यह निशुल्क चिकित्सा शिविर 8 जनवरी 2026 को घघसरा बाजार स्थित चैरिटेबल सिटी डेंटल क्लिनिक, सामुदायिक अस्पताल ठर्रापार के निकट आयोजित किया जाएगा। शिविर में जनरल फिजीशियन तथा दंत, मुख एवं जबड़ा रोग विशेषज्ञों द्वारा रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा।
इस शिविर में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डा. अर्चना मल्ल (वरिष्ठ दंत, मुख रोग विशेषज्ञ – चैरिटेबल अत्रिमुनि मल्ल अध्यापक सिटी डेंटल क्लिनिक, घघसरा बाजार), डा. संदीप चौधरी (जनरल फिजीशियन – बस्ती), डा. मनीष सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा संदीप कुमार (फार्मासिस्ट) शामिल रहेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं और स्व. अत्रिमुनि मल्ल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।