पंडित विजयनाथ त्रिपाठी मानवता के सच्चे सेवक थे - प्रमोद कुमार त्रिपाठी 

Dec 16, 2025 - 11:44
 0
पंडित विजयनाथ त्रिपाठी मानवता के सच्चे सेवक थे - प्रमोद कुमार त्रिपाठी 

पंडित विजयनाथ त्रिपाठी मानवता के सच्चे सेवक थे - प्रमोद कुमार त्रिपाठी 

अमिट रेखा/ रजनीश पटेल/ भाटपार रानी/ देवरिया 

बाबा राघव दास बालिका इंटर कालेज भाटपार रानी में पंडित विजयनाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें पंडित विजयनाथ त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बड़ी गहराई से प्रकाश विद्वान जनों ने डाला। इस क्रम में संस्था के प्रबंधक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित विजयनाथ त्रिपाठी मानवता के सच्चे सेवक थे। बाबा राघव दास कृषक इण्टर कॉलेज भाटपार रानी और बाबा राघव दास कृषक इण्टर कालेज भाटपार रानी सहित तमाम संस्थाओं को स्थापित करने का कार्य किया।। बाबा राघव दास शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष पंचानन गिरि ने भी संबोधित कर अपने उद्गगार व्यक्त किये और उसके किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला। बाबा राघव दास शिक्षण संस्थान के सदस्य दीपक कुमार गुप्त ने भी पंडित विजयनाथ त्रिपाठी के जीवन वृत्तांत का स्मरण किया।बाबा राघव दास बालिका इंटर कालेज भाटपार रानी की प्राचार्या श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित विजयनाथ त्रिपाठी बाबा राघव दास के सच्चे अनुयाई थे और मानवता के हित में बहुत से कार्य किये तथा अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य रही सुमित्रा यादव,मधुप मिश्रा, वंदना यादव, संध्या पाण्डेय एवं पूर्व कर्मचारी रामप्रवेश यादव को सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई जिसमें आरंभ है प्रचंड, राधा-कृष्ण ,तारा बनूंगी सितारा बनूंगी आदि की खुशबू, अनुष्का, सलोनी,रिया, प्रीति, अराध्या आदि की खूब सराहना की गई। विद्यालय परिवार से संजू देवी, रंजना सिंह, अनिता भारती, प्रियंका देवी,नीशू रानी,अजय यादव, छट्ठू प्रसाद, शिवचरन, सावित्री देवी, मुकेश, उपेन्द्र, सावित्री,मंजू, सविता आदि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की पूर्व छात्रा ऋचा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन किया। सुशील कुमार "साहिल सलेमपुरी", डॉ कन्हैयालाल गुप्त "किशन"आदि विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को सुशोभित किया। विद्यालय कार्यक्रम का संचालन रंजना सिंह शिक्षिका ने किया।