ग्राम पंचायत सचिवों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी,डी.एस.सी/डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा
ग्राम पंचायत सचिवों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी,डी.एस.सी/डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा
अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा चलाया जा रहा शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन सिसवा विकासखंड में लगातार जारी है। आंदोलन के क्रम में 01 दिसंबर 2025 को जारी पूर्व सूचना के अनुसार, ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित अन्य विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत सचिव धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
आंदोलन के बिंदु संख्या 01 से 05 तक के तहत 15 दिसंबर 2025 तक मांगें पूरी न होने के कारण ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सिसवा के समक्ष सामूहिक रूप से अपने-अपने डी.एस.सी/डोंगल जमा कर दिए हैं। कुल 12 डी.एस.सी/डोंगल ए.डी.ओ (पं.) कार्यालय में जमा किए गए हैं।
इस दौरान आंदोलन में प्रमुख रूप से सचिव योगेश मद्धेशिया, अशोक पासवान, नीरज सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, राजकिशोर यादव, विनय शर्मा, राहुल, शशिकांत पांडेय एवं मनिंद्र चौधरी शामिल रहे।
ग्राम पंचायत सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक डी.एस.सी/डोंगल कार्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही ए.डी.ओ (पं.) से अनुरोध किया गया है कि आंदोलन की जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सचिवों का कहना है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।