दो दिवसीय कार्यशाला में किशोर किशोरियों को आत्मविश्वासी व आत्मरक्षा संबंधी दी गईं जानकारी
बीएसए ने प्रतिभागियों को वितरण किया प्रमाण पत्र
अमिट रेखा/शमसाद अंसारी/ कुशीनगर
स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी के अंतर्गत जीवन कौशल शिक्षा एवं कैपेसिटी बिल्डिंग संवर्धन हेतु सुगमकर्ता की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कसया में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षक नीरज बंका और राकेश मणि ने गतिविधियों के माध्यम से किशोर किशोरियों को जागरूक,आत्मविश्वासी बनाने के साथ -साथ उनके आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर 1098, 1090, 181, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, 102, 108 नंबर की जानकारी दी गई। लघु फिल्म चुप्पी तोड़ हल्ला बोल के माध्यम से बच्चों के अंदर डर को निकाल कर गलत के विरुद्ध आवाज उठाने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के समापन में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ.राम जियावन मौर्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अपने संबोधन से बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मौर्य ने बालक बालिकाओं में बिना भेदभाव किए समान रूप से अवसर उपलब्ध कराए जाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक यादव, एआरपी आशुतोष दुबे, आरती दुबे, छेदी प्रसाद, सपना शर्मा, रेणु तिवारी, अनीता साहनी, संगीता साहनी, सुमन, विभा गुप्ता, वंदना, पुष्पा, अर्चना, चंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।