तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में समस्तीपुर ने देवरिया को 7 विकेट से हराया

Jan 30, 2026 - 19:59
 0
तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में समस्तीपुर ने देवरिया को 7 विकेट से हराया

तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में समस्तीपुर ने देवरिया को 7 विकेट से हराया

अमिट रेखा/रजनीश पटेल/भाटपार रानी/ देवरिया 

स्थानीय नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्रांगण में चल रहे मालवीय चैलेंज कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में समस्तीपुर की टीम ने देवरिया के टीम को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया । इस मैच के मुख्य अतिथि विकासखंड भाटपार रानी के यशस्वी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लक्ष्मण खरवार ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया । बतादे मालवीय चैलेंज कप का तीसरा मैच देवरिया बनाम समस्तीपुर के बीच खेला गया , देवरिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 81 रन पर ऑल आउट हो गई देवरिया की तरफ से मोनू ने 22 रन बनाए । जवाब में समस्तीपुर ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 81 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया ,  समस्तीपुर की तरफ से विशाल सिंह 35 रन बनाए समस्तीपुर सात विकेट क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया । मैन आफ द मैच विशाल सिंह रहे । इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष विजेंद्र यादव , उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता , सचिव जयप्रकाश यादव मीडिया प्रभारी शिवम सिंह और सोनू यादव  कमेंट्री बॉक्स प्रभारी शिवेक सिंह करण यादव स्कोर अंकित श्रीवास्तव तथा सदस्य गोलू बरनवाल , कॉमेंटेटर गोविंद मिश्र सुमन सूरज यादव संजय यादव और अंपायर की भूमिका में लोकप्रिय क्रिकेटर दिलीप साहनी और जींस श्रीवास्तव रहे ।