थानाध्यक्ष कौशलेश कुमार सिंह  एडीजी और पीटीसी द्वारा सम्मानित 

Jan 30, 2026 - 19:57
 0
थानाध्यक्ष कौशलेश कुमार सिंह  एडीजी और पीटीसी द्वारा सम्मानित 

थानाध्यक्ष कौशलेश कुमार सिंह  एडीजी और पीटीसी द्वारा सम्मानित 

अमिट रेखा/ रजनीश पटेल/भाटपार रानी /देवरिया 

बनकटा के पूर्व थानाध्यक्ष निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य हेतु भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सराहनीय सेवा पदक से ए डी जी,पीटीसी सीतापुर द्वारा अलंकृत किया गया , यह पुलिस विभाग के लिए बहुत ही सम्मान की बात है जिनके कार्य से खुश होकर गृह मंत्रालय द्वारा इन्हें सेवा पदक से सम्मानित किया गया । श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान रतसिया कोठी के यशस्वी प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी है , इसी के साथ  इस कार्य को सुनकर सभी पुलिसकर्मी अपने को गौरवान्वित हो रहे हैं । भाटपार रानी थानाध्यक्ष बनकटा थानाध्यक्ष श्रीरामपुर थानाध्यक्ष तथा खामपार थानाध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं |