तहसील दिवस में रेड क्रॉस ने बढ़ाया मदद का हाथ, शोकाकुल परिवार को दी राहत

Feb 21, 2026 - 19:39
 0
तहसील दिवस में रेड क्रॉस ने बढ़ाया मदद का हाथ, शोकाकुल परिवार को दी राहत

तहसील दिवस में रेड क्रॉस ने बढ़ाया मदद का हाथ, शोकाकुल परिवार को दी राहत

डीएम दिव्या मित्तल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

अमिट रेखा /सलेमपुर/देवरिया

लार ब्लॉक के रावतपार अमेठिया निवासी बबलू प्रसाद के पुत्र विनय उर्फ कल्लू की सड़क हादसे में हुई मृत्यु के बाद परिवार गहरे सदमे में था। शनिवार को सलेमपुर तहसील दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवरिया की अध्यक्ष व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई और आटा, चावल, किचन सेट, साड़ी, चादर, साबुन, तेल, सोलर लैंप व मच्छरदानी जैसी राहत सामग्री सौंपी। वहीं रोटरी क्लब ने कंबल भेंट कर सहयोग किया। डीएम ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और जरूरत पर हरसंभव मदद दी जाएगी। रेड क्रॉस के सचिव अखिलेंद्र शाही ने बताया कि संस्था संकटग्रस्त परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाती है। इस पहल से परिवार को संबल मिला और क्षेत्र में मानवीय संवेदना का संदेश गया।मौके पर उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य साहू विशाल कुमार गुप्ता, दीनदयाल यादव, मुन्ना यादव मौजूद रहे।