टैम्पो व बाइक के बीच टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी घायल

Jan 23, 2026 - 20:37
 0
टैम्पो व बाइक के बीच टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी घायल

टैम्पो व बाइक के बीच टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी घायल

अमिट रेखा/ नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर

समउर-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित पिपरा कनक गांव के समीप बृहस्पतिवार को टैम्पो व बाइक की आमने सामने टक्कर होने से बाइक सवार युवक व बाइक बैठी उसकी पत्नी गिरकर गंम्भीर रुप से घायल हो गई। मौजूद लोगो ने घायल युवक और महिला को उपचार के लिए फाजिलनगर भेज दिया।
    बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया निवासी हरिकेश गुप्ता 30,वर्ष अपनी पत्नी संगीत देवी 28,वर्ष को लेकर किसी कार्य से फाजिलनगर जा रहे थे जैसे ही वह पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर -फाजिलनगर मार्ग पर स्थित पिपरा कनक के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार से टैम्पो ने टक्कर मार दिया। जिसे बाइक सवार पति पत्नी गिरकर गंम्भीर रुप से घायल हो गये।वहा मौजूद लोगो ने घायल पति पत्नी को फाजिलनगर अस्पताल भेजवाया।