जन हिन्दू जागरण को लेकर बाइक रैली का हुआ आयोजन

Jan 8, 2026 - 20:18
 0
जन हिन्दू जागरण को लेकर बाइक रैली का हुआ आयोजन

जन हिन्दू जागरण को लेकर बाइक रैली का हुआ आयोजन

अमिट रेखा /अमित यादव /कप्तानगंज/कुशीनगर

नगर के किसान चौक पर स्थित गौशाला परिसर से हिन्दू जन जागरण को लेकर बाइक रैली का आयोजन किया गया।जिसके माध्यम से 11 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील किया गया।
  कप्तानगंज नगर के किसान चौक पर स्थित गौ शाला परिसर में स्थित ठाकुर जी के मंदिर परिसर में भूमि पूजन का आयोजन किया गया।इसके उपरांत आगामी 11 जनवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हिन्दू जन जागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया।यह रैली कस्वे के किसान चौक स्टेशन रोड ,सुभाष चौक होते हुए डीसीएफ चौक मंगल बाजार से चाँदनी चौक होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुची।जहां वक्ताओं ने हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिम्मेदारियों पर चर्चा किया।
   इस अवसर पर आनन्द मिश्रा राजेश उपाध्याय सतीश चतुव्रेदी  गंगा सागर अग्रहरि मणि चंद्र वर्मा विजय कुशवाहा हरे कृष्ण आकाश केदार प्रशांत राजेश अमित सुनील वीरेंद्र संगीता सावित्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे।