जन्म शताब्दी समारोह, अटल स्मृति सम्मेलन एवं विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR-2) को लेकर मंडल कार्यशाला कल
जन्म शताब्दी समारोह, अटल स्मृति सम्मेलन एवं विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR-2) को लेकर मंडल कार्यशाला कल
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शनिवार को जन्म शताब्दी समारोह, अटल स्मृति सम्मेलन एवं विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR-2) के संबंध में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।कार्यशाला के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित रहेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।