छात्राओं का औ‌द्योगिक भ्रमण, मिला शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव

Jan 6, 2026 - 11:30
 0
छात्राओं का औ‌द्योगिक भ्रमण, मिला शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव

छात्राओं का औ‌द्योगिक भ्रमण, मिला शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर । चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, दीवान बाजार, गोरखपुर के कला संकाय अंतर्गत बी.ए. पंचम सेमेस्टर की शिक्षा शास्त्र एवं अंग्रेज़ी विभाग की छात्राओं ने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत गीता प्रेस, गोरखपुर का औ‌द्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उ‌द्देश्य छात्राओं को पुस्तकों के प्रकाशन, मुद्रण एवं वितरण की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।
इस औ‌द्योगिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने गीता प्रेस में धार्मिक, शैक्षणिक एवं साहित्यिक ग्रंथों के प्रकाशन की ऐतिहासिक परंपरा, आधुनिक मुद्रण तकनीक, संपादन प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। गीता प्रेस के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किस प्रकार भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सनातन परंपरा को पुस्तकों के माध्यम से देश-विदेश तक पहुँचाया जाता है।
भ्रमण के दौरान प्रवक्ता डॉ. पवन एवं डॉ. शिवानी की उपस्थिति में छात्राओं को न केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त हुआ. बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक विशिष्ट सांस्कृतिक अनुभव भी प्राप्त हुआ। छात्राओं ने गीता प्रेस परिसर में स्थित मंदिर, ग्रंथ भंडार एवं प्रदर्शनी कक्ष का अवलोकन कर भारतीय साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत को नज़दीक से समझा।
इस अवसर पर छात्राओं ने शिक्षा, साहित्य, अनुवाद एवं प्रकाशन क्षेत्र में करियर से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। साथ आए प्रवक्ताओं ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रकार के औ‌द्योगिक भ्रमण से सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोडने में सहायता मिलती है।
समग्र रूप से यह औ‌द्योगिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध करने वाला सिद्ध हुआ। भ्रमण में शिक्षा शास्त्र एवं अंग्रेज़ी विभाग की सभी बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राएँ उपस्थित रहीं।