गोरखपुर में सेन्टगोविंद कम्पनी द्वारा भव्य क्रिकेट मैच का आयोजन
गोरखपुर में सेन्टगोविंद कम्पनी द्वारा भव्य क्रिकेट मैच का आयोजन
अमिट रेखा/ संतराज यादव/गोरखपुर
क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोरखपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कंपनी की दो टीमों — फोर्टिस गुजरात क्रिकेट टीम एवं ओम गुजरात क्रिकेट टीम ने प्रतिभाग किया।मैच का माहौल अत्यंत रोमांचक एवं अनुशासित रहा। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कड़े मुकाबले के बाद गुजरात क्रिकेट टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रकाश ग्लास क्रिकेट टीम हराकर जीत दर्ज की।इस अवसर पर सेन्टगोविंद कंपनी की ओर से श्री सुदीप राय (RTMM), श्री अभिषेक श्रीवास्तव (ASM), श्री पीयूष शर्मा (BDE) एवं श्री सत्यम मिश्रा (TSI) उपस्थित रहे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में अतुल गुप्ता, ओम गुजरात ग्लास के प्रोपराइटर एवं समाजसेवक पवन चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजेता टीम को बधाई दी गई। यह प्रतियोगिता खेल के माध्यम से आपसी सहयोग, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।